ब्यावर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। आग लगने के दौरान दो तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी, जिससे हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों में दहशत फैल गई। आगजनी की यह घटना खरवा चौराहे के पास की बताई जा रही है।
आग लगने के बाद सबसे पहले आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी के टैंकर की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर ब्यावर से अग्निशमन वाहन और सदर थाना प्रभारी गजराज सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया।
आग की वजह से हाईवे पर एक तरफा यातायात रोकना पड़ा, जिसके चलते कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैफिक को सुचारू किया।
हादसे के बाद कंटेनर का चालक और अन्य कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने आग पर काबू पाने के बाद कंटेनर को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंटेनर में मशीनरी और ऑटो पार्ट्स भरे हुए थे। आग से कंटेनर का अगला हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पिछला हिस्सा समय रहते बचा लिया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
