• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 06, 2025

    बाड़ी में वकील पर सरियों से ताबड़तोड़ हमला, तीन बदमाशों ने की हवाई फायरिंग

    धौलपुर जिले के बाड़ी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को कोर्ट जा रहे एक वकील पर तीन हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने वकील के पैर पर सरियों से ताबड़तोड़ वार किया और फिर दो राउंड हवाई फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। यह पूरी वारदात पास की मस्जिद में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

    थाना अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 11:15 बजे घंटाघर बाजार में हवाई फायरिंग की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल वकील रामनिवास मित्तल को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में पुलिस ने उनसे बयान दर्ज किए हैं।

    पीड़ित रामनिवास मित्तल ने बताया कि वे सुबह 10:57 बजे मलकपाड़ा स्थित घर से स्कूटी पर कोर्ट जा रहे थे, तभी तीन बदमाशों ने उनकी स्कूटी रोककर नीचे गिरा दिया और सरियों से हमला कर दिया। जब उन्होंने भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने मस्जिद की सीढ़ियों पर गिराकर उन पर वार किए।

    हमले के दौरान एक आरोपी ने पास की हलवाई की दुकान से गर्म तेल की कड़ाही उठाकर जलाने की कोशिश भी की, लेकिन वकील बाल-बाल बच गए। इसके बाद भीड़ जुटने पर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

    वकील ने बताया कि कोर्ट में चल रहे एक मामले को लेकर कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश है। इससे पहले भी 16 जनवरी को उन पर हमला हो चुका है।

    पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं और आरोपियों की तलाश में टीमें गठित कर दी हैं।

    Tags :
    Share :

    Top Stories