बांदीकुई से भाजपा विधायक भागचंद टांकड़ा द्वारा लगाए गए आरोपों पर दौसा जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. आरके मीणा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विधायक ने पिछले एक साल में जिला अस्पताल का दौरा तक नहीं किया और दूसरों से सुनी-सुनाई बातों के आधार पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में किए गए कामों से जनता और अधिकारी दोनों संतुष्ट हैं, जबकि यह मामला नेताओं की आपसी टांग खिंचाई का हिस्सा है।
पीएमओ ने दिशा बैठक में अनुपस्थित रहने के मुद्दे पर कहा कि अस्पताल में हीटवेव और मौसमी बीमारियों को देखते हुए व्यवस्थाएं संभालना जरूरी था। उन्होंने बताया कि बैठक में नोडल अधिकारी डॉ. जमशेद खान पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे और सवालों के जवाब भी दिए, लेकिन हंगामे के कारण उनकी बात सुनी नहीं गई। उन्होंने कहा कि अब आगे कोई भी बैठक होगी तो मरीजों को छोड़कर प्राथमिकता से बैठक में शामिल होंगे।
दरअसल, शुक्रवार को दौसा कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा बैठक में पीएमओ के नहीं पहुंचने पर विधायक भागचंद टांकड़ा नाराज हो गए थे। विधायक ने आरोप लगाया था कि पीएमओ लगातार तीसरी बार बैठक में नहीं आए हैं। उन्होंने अस्पताल में अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति में पैसों के लेन-देन के आरोप भी लगाए थे।
इन आरोपों पर जवाब देते हुए पीएमओ डॉ. आरके मीणा ने कहा कि यदि किसी तरह की गड़बड़ी है तो जांच करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस एनजीओ के माध्यम से संविदा कर्मचारी लगाए गए थे, उसका टेंडर खत्म हो चुका था, इसलिए कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला उसी से जुड़ा हुआ है।
पीएमओ ने कहा कि पिछले 17 वर्षों में अस्पताल में जितना विकास नहीं हुआ, उससे ज्यादा काम उन्होंने एक साल में करवाया है। उनका प्रयास है कि गंभीर मरीजों को रेफर करने की बजाय जिला अस्पताल में ही बेहतर इलाज मिल सके।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
