जोधपुर में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक ई-रिक्शा ड्राइवर ने शोरूम के बाहर अपनी ही गाड़ी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस दौरान आरोपी ड्राइवर ने पूरी घटना का लाइव वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बैटरी समस्या से था नाराज
यह घटना दोपहर करीब 2 बजे जोधपुर की पांचवीं रोड स्थित बजाज ऑटो के शोरूम के बाहर हुई। ई-रिक्शा ड्राइवर मोहन अपनी गाड़ी की बैटरी से जुड़ी समस्या के समाधान नहीं होने से नाराज था। गुस्से में उसने पहले ई-रिक्शा पर पेट्रोल छिड़का और फिर आग के हवाले कर दिया।
इलाके में मची अफरा-तफरी
ई-रिक्शा में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि समय रहते लोग दूर हट गए, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के दौरान सड़क किनारे खड़ी एक महिला घबराकर रोने लगी।
शोरूम संचालक का आरोप
शोरूम संचालक हरीश भंडारी ने बताया कि ई-रिक्शा में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी। गाड़ी 60 किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी थी और फुल चार्ज पर करीब 140 किलोमीटर की रेंज दे रही थी, जो प्रैक्टिकल रेंज के अनुरूप है।
उन्होंने बताया कि ड्राइवर पिछले 15 दिनों से गाड़ी बदलने का दबाव बना रहा था, जो कंपनी पॉलिसी के अनुसार संभव नहीं था। इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
