पाली जिले के गाजनगढ़ टोल के पास शुक्रवार देर रात हुए हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब प्रतापगढ़ से जैसलमेर जा रही प्राइवेट बस तेज रफ्तार के कारण पलट गई। हादसे में 28 यात्री घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
हादसे में रतलाम की एक साल की दिव्या की सिरधड़ से अलग होने से मौत हो गई। वहीं, मध्य प्रदेश की 7 साल की सोना की मौत सीने में कांच घुसने के कारण हुई। बांगड़ हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने घायलों का तुरंत इलाज शुरू किया।
घायलों ने आरोप लगाया कि उन्होंने ड्राइवर को कई बार धीमी गति से चलाने को कहा था, लेकिन उसने नहीं माना और हादसा हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया।
इस साल राजस्थान में सड़क हादसों में 8,060 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें पिछले साल की तुलना में 325 अधिक मौतें हुई हैं। 2020 से 2024 तक राज्य में सड़क हादसों में 58,000 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
