जोधपुर के ओसियां थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। चाडी रोड पर तेज रफ्तार बस और कार की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में क्षमता से ज्यादा सवारियां भरी हुई थीं और ड्राइवर लगातार तेज स्पीड में वाहन चला रहा था। घुमावदार मोड़ पर बस का बैलेंस बिगड़ गया और वह पलट गई। इसी दौरान सामने से आ रही कार उससे टकरा गई।
घायल यात्रियों प्रेमाराम और नैनसिंह ने बताया कि उन्होंने ड्राइवर से कई बार धीरे चलाने को कहा, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। बस में सवारियों को गैलरी तक खड़ा कर रखा था। हादसे में कार चालक दिलीप और कार सवार महिला ऊषा भी घायल हुई हैं।
कार चालक दिलीप के अनुसार, बस रॉन्ग साइड से करीब 100 किमी/घंटा की स्पीड में आई और टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा और सुमेर सिंह कनोड़िया अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। एमडीएम हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
