प्रदेश में भारी बारिश अब आफत का रूप ले चुकी है। जिस बारिश को देखकर किसान के चेहरे खिल जाते हैं, अब उसी बारिश ने उन्हें तबाह कर दिया। खेतों में खड़ी फसलें लगातार पानी में डूबकर नष्ट हो गई हैं। किसानों ने दिन-रात मेहनत से तैयार की गई फसल को बचाने की कोशिश की लेकिन लगातार बारिश ने उनकी सारी उम्मीदें तोड़ दी हैं। इन्हीं हालातों के बीच रविवार को लवाण उपखंड के ढिगारिया गांव में 50 वर्षीय किसान गजानंद शर्मा ने आत्महत्या कर ली। फसल खराब होने और आर्थिक संकट से परेशान गजानंद ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।
लवाण थाने के हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने रिपोर्ट दी है, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट के अनुसार मृतक फसल खराब होने की वजह से अवसाद में था, जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी सामने आएगा, उच्चाधिकारियों को उससे अवगत कराया जाएगा।
मृतक किसान के बेटे ने जानकारी देते हुए बताया कि बारिश से पूरी फसल चौपट हो गई थी। पिता लगातार सदमे में रहने लगे थे और कहते थे कि फसल खराब होने से आर्थिक बोझ बढ़ गया है। रविवार को उन्होंने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
