• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 19, 2025

    ब्रेन हेमरेज के बाद वेंटिलेटर पर फंसा छात्र, अब जयपुर SMS हॉस्पिटल में होगा इलाज

    कजाकिस्तान में ब्रेन हेमरेज के बाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे राजस्थान के राहुल घोसलिया की वापसी की राह आखिर तय हो गई है। सोमवार, यानी दिवाली के दिन एयर एंबुलेंस के जरिए उसे कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना से जयपुर लाया जाएगा। यहां उसे SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाएगा, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उसका इलाज करेगी।

    अलवर जिले के नयाबास गांव निवासी राहुल घोसलिया (22) वर्ष 2021 से अस्ताना में MBBS की पढ़ाई कर रहा था। इसी महीने 8 अक्टूबर को कॉलेज की लाइब्रेरी में पढ़ाई के दौरान अचानक उसे उल्टियां हुईं और चक्कर आने लगे। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में ब्रेन हेमरेज की पुष्टि हुई। 30 घंटे तक होश में रहने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर चला गया।

    पिछले कई दिनों से परिवार, भारतीय दूतावास और सामाजिक संस्थाएं राहुल को भारत लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। इन प्रयासों के बाद अब विदेश मंत्रालय, इंडियन कम्युनिटी वेलफेयर फंड और राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (RANA) की मदद से यह संभव हो पाया है।

    संस्था के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने बताया कि जयपुर जिला कलेक्टर से चर्चा के बाद SMS हॉस्पिटल में इलाज की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। दिवाली के दिन राहुल की घर वापसी उसके परिवार के लिए उम्मीद और दुआओं की सबसे बड़ी रोशनी साबित होगी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories