बीजेपी नेता ज्योति मिर्धा ने खींवसर विधायक पर विधायक निधि से कमीशन लेने के आरोपों को लेकर कहा कि यदि सामने आया वीडियो सही साबित होता है, तो इससे जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यह मामला अभी सदाचार समिति के पास लंबित है और तथ्यों के आधार पर ही अंतिम निर्णय होगा।
सोमवार को सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में ‘बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान’ अभियान के तहत आयोजित मोबाइल एलईडी रथयात्रा के समापन कार्यक्रम के दौरान मिर्धा ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा ने सदाचार समिति से 15 दिन का समय मांगा है और उनके जवाब के बाद ही समिति कोई फैसला लेगी। पार्टी की ओर से इस विषय में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पहले ही अपना पक्ष रख चुके हैं।
मिर्धा ने कहा कि वीडियो में जो दिखाई दे रहा है, यदि वह सही है तो यह खींवसर की जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाने वाला होगा। हालांकि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी नतीजे पर पहुंचना उचित नहीं है। अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा।
इस दौरान उन्होंने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पर भी निशाना साधा। मिर्धा ने बेनीवाल को मौका परस्त बताते हुए कहा कि वे हालात के अनुसार कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस से गठबंधन कर लेते हैं और जब परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहतीं तो गठबंधन तोड़ देते हैं।
मिर्धा ने कहा कि हनुमान बेनीवाल ने अपने दम पर केवल दो चुनाव लड़े हैं और दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2014 के लोकसभा चुनाव में उनकी जमानत जब्त हुई थी और इसके बाद खींवसर उपचुनाव भी वे अपने दम पर हार गए। उन्होंने कहा कि बेनीवाल के अधिकतर चुनावी जीत गठबंधनों के सहारे ही हुई हैं।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं भाजपा जिला मंत्री अजय खर्रा ने बताया कि श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में करीब 293 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
