राजस्थान बीजेपी की सियासत में रविवार को 'सांप-सीढ़ी' के खेल ने नया मोड़ ले लिया। मौका था पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की किताब ‘अग्निपथ नहीं जनपथ (संवाद से संघर्ष तक)’ के विमोचन का। कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने इशारों-इशारों में राजनीतिक तंज कसे और पुराने चुनावी किस्से भी छेड़ दिए।
कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा, “सतीश पूनिया और मुझमें समानता है। हम दोनों को ‘सांप-सीढ़ी’ के सांप ने उस समय डसा, जब हम सतासी पर थे।”
बता दें, राठौड़ और पूनिया दोनों ही 2023 विधानसभा चुनाव में हार का सामना कर चुके हैं।
इसी बात को आगे बढ़ाते हुए पूर्व विधायक मदन राठौड़ ने मंच से कहा, “आप मुझे कैसे भूल गए? सांप-सीढ़ी के खेल में मुझे याद नहीं किया। पूनिया जी और राजेंद्र राठौड़ जी, इस राठौड़ को अलग मत करो।”
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “साल 2003 में मैं विधायक बना, लेकिन 2008 में शायद आपने (राजेंद्र राठौड़) ही मुझे डस लिया होगा। 2013 में फिर टिकट दिया तो जीत गया, पर 2018 में शायद सतीश पूनिया जी ने डस लिया होगा।”
मदन राठौड़ ने मुस्कराते हुए कहा, “सांप-सीढ़ी का यह खेल चलता रहता है, इसमें कोई नई बात नहीं है। अब टीकाराम जूली बचे हैं, यह खेल तो चलता ही रहेगा और रहना भी चाहिए।”
कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूनिया की किताब का विमोचन किया और कहा कि यह पुस्तक युवा पीढ़ी को राजनीति में संघर्ष के रास्ते पर प्रेरित करेगी।
राजेंद्र राठौड़ ने आगे कहा, “आजकल नेता होर्डिंग्स और गाड़ियों से पैदा होते हैं। शहर पोस्टरों से भरा है। पर मैंने सतीश पूनिया को पैदल चलते और पैरों में छाले पड़ते देखा है। ऐसे कर्मयोगियों की किताब नौजवानों के लिए प्रेरणा बनेगी।”
वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने माहौल को हल्का करते हुए कहा, “यह जो सांप-सीढ़ी का खेल चला है, वह बताता है कि मामला कुछ और है। अगर विधानसभा में होता, तो मैं जरूर पूछता कि सांप-सीढ़ी में कौन डस रहा है। लेकिन यहां राज को राज ही रहने देता हूं।”
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
