मंडप को तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर सजाया गया था, जहां दूल्हे के पीछे उनके माता-पिता और पंडित धीरेंद्र शास्त्री मौजूद रहे। फेरे के दौरान देवी चित्रलेखा, भागवत प्रभु सहित कई साधु-संतों और सेलिब्रिटी ने उपस्थिति दर्ज कराई।
विवाह से पहले जयपुर एयरपोर्ट पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री और कवि कुमार विश्वास एक साथ दिखाई दिए। दूल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं देते हुए कुमार विश्वास ने मजाकिया अंदाज़ में कहा— “अब अगला नंबर इनका है।”
101 पंडितों ने करवाई विवाह रस्में
जयगढ़ लॉन में आयोजित मुख्य समारोह में हरिद्वार, नासिक और वृंदावन से आए 101 पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी पारंपरिक रस्में पूरी करवाईं। सुबह 11:15 बजे इंद्रेश उपाध्याय मंडप में पहुंचे और आशीर्वाद लिया। दोपहर 12 बजे दुल्हन शिप्रा शर्मा गोल्डन साड़ी में मंडप पहुँचीं। इंद्रेश ने चांदी की छड़ी के साथ सभी वैदिक विधियां निभाईं।
इससे पहले सुबह 8:30 बजे होटल लॉबी में सेहराबंदी की रस्म हुई, जिसके बाद बारात निकली। शाम को जयमाला और आशीर्वाद समारोह होना है।
500 से अधिक VIP मेहमान पहुंचे
शादी में 500 से ज्यादा वीआईपी मेहमानों ने शिरकत की। बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कवि कुमार विश्वास, देवी चित्रलेखा और भागवत प्रभु सहित कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की चर्चा थी, लेकिन वे नहीं पहुंचे।
मेहंदी–संगीत में सेलिब्रिटी की धूम
गुरुवार रात मेहंदी और संगीत समारोह में दुल्हन शिप्रा ने खुद इंद्रेश के हाथों में मेहंदी लगाई—पहली बार दोनों सार्वजनिक रूप से साथ दिखाई दिए। रात के संगीत कार्यक्रम में इंद्रेश के माता-पिता ने मंच पर डांस कर माहौल खुशगवार बना दिया। बॉलीवुड सिंगर बी प्राक ने भी कार्यक्रम में जमकर धमाल मचाया और सुबह अपने लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
