राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री रोहिताश्व शर्मा के बेटे विकेश शर्मा का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार बहरोड़ के पैतृक गांव खरखड़ा में किया गया।
विकेश शर्मा काफी समय से बीमार चल रहे थे और सात दिन पहले ही उन्हें जयपुर के दुर्लभजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका निधन ब्रेन हेमरेज के कारण हुआ है। पूर्व मंत्री के एक बेटे, राजेश की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। पिछले पांच साल में दोनों बेटों का निधन बीमारी के कारण हुआ है।
विकेश का शव जयपुर से शाम करीब 5 बजे बहरोड़ पहुंचा, जहां गर्ल्स स्कूल के पास उनके मकान पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद शव को पैतृक गांव खरखड़ा लाया गया, जहां श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।अंतिम संस्कार के दौरान पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, जयपुर के पूर्व सांसद सुभाष मेहरिया, पूर्व विधायक बलजीत यादव, नप सभापति सीताराम यादव, उपसभापति विक्रम सिंह यादव, पूर्व प्रधान नंदराम ओला, पूर्व सरपंच नरेश यादव, एडवोकेट हुकमचंद शर्मा, संजय शर्मा, जितेंद्र यादव, एडवोकेट दाताराम यादव, राजेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
जयपुर में निजी स्कूल चलात थे विकेश विकेश शर्मा जयपुर में एक निजी स्कूल चलाते थे। उनकी पत्नी भारती शर्मा ने पिछले विधानसभा चुनाव में थानागाजी से बीजेपी का टिकट मांगा था, लेकिन उन्हें यह नहीं मिला। उनके एक बेटी है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
