भरतपुर जिले के वैर थाना क्षेत्र में बीजेपी के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पत्नी कमलेश भड़ाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला भौंडा गांव में लीज विवाद से जुड़ा हुआ है, जहां चारागाह जमीन पर पशु चरा रहे ग्रामीण पर हमले और फायरिंग का आरोप लगाया गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि भौंडा गांव में कमलेश भड़ाना के नाम से दर्ज लीज को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार को लीज पर काम करने वाले लोगों ने चारागाह भूमि पर पशु चरा रहे ग्रामीण पर अचानक हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा फायरिंग किए जाने का भी दावा किया गया है।
भौंडा गांव निवासी चंदराम ने वैर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि 31 जनवरी को दोपहर करीब ढाई बजे वह चारागाह जमीन पर अपनी भेड़-बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान होतराम, जगत, रवि, भूपेंद्र, उदय, सीताराम, पुष्पकर, रणजीत, संतोष और संजीव लाठी-डंडों और अवैध हथियारों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गालियां दीं और विरोध करने पर सीताराम ने चंदराम पर फायरिंग की, जिससे बचने के लिए उसे जमीन पर लेटना पड़ा।
फायरिंग की आवाज सुनकर क्रेशर से कमलेश भड़ाना, विमलेश और उनके साथ कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंचे। घटना के दौरान खेतों में काम कर रहे किसान डर के कारण भागने लगे। इसी बीच ग्रामीणों ने जगत और लोकेश को मौके पर ही पकड़ लिया, जिन्हें बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
वहीं, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि ग्रामीण अवैध वसूली का दबाव बना रहे थे। उनका दावा है कि घटना वाले दिन ग्रामीणों की ओर से भी फायरिंग की गई और क्रेशर पर काम कर रहे कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई।
वैर थाना एसएचओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और शेष आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
