जोधपुर में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर रविवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। मूंगफली से भरे एक ट्रक को पीछे से आए ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रेलर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया और कुछ ही मिनटों में दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में ट्रक ड्राइवर जिंदा जल गया।
मूंगफली भरी होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग की चपेट में आने से ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग बुझने के बाद जब मलबा हटाया गया तो ट्रक के केबिन से ड्राइवर का कंकाल मिला। ट्रक की नंबर प्लेट और ड्राइवर का लाइसेंस भी जल जाने से उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
हादसा रविवार रात करीब 9:45 बजे भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर रतन नगर और चंडालिया के बीच हुआ। दुर्घटना के बाद दोनों ओर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे सैकड़ों वाहन दो घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे।
घटना की सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद ओसियां से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन उसमें पानी कम होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने ट्यूबवेल से ट्रैक्टरों के जरिए पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि एनएचएआई की ओर से हाईवे पर फायर फाइटिंग की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है।
हादसे के बाद ओसियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जले हुए वाहनों को जेसीबी की मदद से सड़क से हटाया गया। ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया, जिसके बाद देर रात यातायात बहाल हो सका।
जानकारी के अनुसार, ट्रेलर में मोरबी (गुजरात) की टाइल्स फैक्ट्रियों के लिए मिट्टी भरी हुई थी, जो बीकानेर से गुजरात जा रही थी। वहीं मूंगफली से भरा ट्रक पंजाब से गुजरात की ओर जा रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
