गुरुवार देर रात अजमेर जिले के बोराज तालाब की पाल टूटने से बड़ा हादसा हो गया। रात करीब सवा 11 बजे हुई इस घटना में पानी तेज धार के साथ आसपास के इलाकों में घुस गया। देखते ही देखते स्वास्तिक नगर, भारत नगर, रावत नगर, ज्योति नगर, एसएस कॉलोनी और फायसागर रोड के करीब 1000 से ज्यादा घर प्रभावित हो गए। लोग जान बचाने के लिए परिवार सहित छतों पर चढ़ गए लेकिन पानी के तेज बहाव की वजह से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ, नगर निगम और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। ट्रैक्टरों और रेस्क्यू उपकरणों की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान कई महिलाएं और युवतियां डर के मारे रोने लगीं। जिला कलेक्टर लोकबंधु भी रात को मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोई जनहानि नहीं हुई है और स्थिति नियंत्रण में है।
पहले ही जताई जा चुकी थी आशंका
मिट्टी के कटाव को देखते हुए तालाब की पाल के टूटने की आशंका पहले ही जताई जा चुकी थी। गुरुवार दिन में ही प्रशासन ने स्वास्तिक नगर के करीब 80 मकानों को खाली करा दिया था। प्रभावित परिवारों के लिए राजकीय विद्यालय बोराज में अस्थायी आश्रय स्थल बनाया गया है, जहां खाने-पीने और दवाओं की व्यवस्था की गई है।
हालात सामान्य
ग्राम पंचायत हाथीखेड़ा के सरपंच लालसिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक हालात सामान्य हो गए। सड़कों और घरों से पानी निकालने के लिए मड पंप लगाए गए। करीब 20 लोग अस्थायी आश्रय स्थल में रुके, जबकि बाकी अपने रिश्तेदारों और परिचितों के पास चले गए।
प्रशासन ने कहा- स्थिति नियंत्रण में है
कलेक्टर लोकबंधु ने कहा कि राहत और बचाव कार्य समय रहते शुरू कर दिया गया था। लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रभावित इलाकों से जल निकासी का काम जारी है। एनडीआरएफ को अलर्ट पर रखा गया है और लोगों से घरों में सुरक्षित रहने व अफवाहों से बचने की अपील की गई है।
सरपंच का आरोप
इधर सरपंच लालसिंह रावत ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि यह समस्या लंबे समय से थी, जिसकी जानकारी एडीए, नगर निगम और सिंचाई विभाग को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण पाल टूटी और हादसा हो गया।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
