जिले में बीती रात हुई तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिला मुख्यालय पर सात इंच बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर पूरी तरह जलमग्न हो गया। सिंचाई विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में दौसा में 177 मिमी, लालसोट में 125 मिमी, निर्झरना में 111 मिमी और रामगढ़ पचवारा में 100 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
भारी बारिश से सूरी नदी पर 3-4 फीट पानी आ जाने से दौसा-कुण्डल सड़क मार्ग बाधित हो गया, वहीं शेखपुरा पुलिया टूट जाने से करीब एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया एडवोकेट रविशंकर गंगावत ने बताया कि सूरी नदी में 3-4 फीट पानी बहने के कारण सड़क मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया और स्कूली बच्चों व लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
भारी बारिश से जिले के अधिकतर बांधों में पानी आने से बांध लबालब हो गए हैं। मोरेल बांध पर 16 इंच, झिलमिली बांध पर 12 इंच, दिवांचली बांध पर 8 इंच, भांकरी बांध पर 14 इंच, नामोलाव बांध पर 11 इंच, सूरजपुरा बांध पर 21 इंच और महेश्वरा बांध पर 8 इंच की चादर चल रही है। वहीं हरिपुरा बांध पूरी तरह लबालब हो चुका है और ओवरफ्लो हो रहा है। निचले इलाकों में पानी भरने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दौसा-कुण्डल सड़क मार्ग पर सूरी नदी का 3-4 फीट पानी आने से सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। वहीं लालसोट-चाकसू मार्ग पर झांपदा क्षेत्र में नालावास बांध टूटने के बाद पानी का तेज बहाव सड़क पर आ गया। मंगलवार को सुरक्षा कारणों से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
