भीलवाड़ा–करेड़ा मार्ग पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार और ओवरटेक की कोशिश के दौरान एक प्राइवेट बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसा मांडल थाना क्षेत्र के सिद्धनपुरा के पास सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। बस में उस समय करीब 50 से 55 यात्री सवार थे।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई। आसपास मौजूद 20 से 25 ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद आशंका जताई गई कि कहीं कोई यात्री बस के नीचे दबा न हो, जिस पर ग्रामीणों ने मिलकर बस को हाथों से उठाया और नीचे फंसे यात्रियों की जांच की। राहत की बात यह रही कि बस के नीचे कोई भी यात्री नहीं दबा था।
हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों को भगवानपुरा और मांडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस से उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सड़क के मोड़ पर बस का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क से नीचे उतरते हुए पलट गई।
बस में सवार नारायणलाल ने बताया कि बस पूरी तरह भरी हुई थी और यात्रियों ने चालक से धीरे चलाने को कहा था, लेकिन चालक ने बात नहीं मानी। ओवरटेक के दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बस को सीधा करवाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
