भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने अंता उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव ने सिद्ध कर दिया है कि बीजेपी देश में निष्पक्ष चुनाव करवाने में भरोसा रखती है। “दिल्ली और राजस्थान दोनों जगह हमारी सरकार है। हमें छह महीने पहले से पता था कि चुनाव होने वाला है। अगर हम प्रशासन, मतदाता सूची या राजनीति के आधार पर चुनाव को नियंत्रित करना चाहते, तो अंता चुनाव हमारी जेब में होता। लेकिन हमने 100% निष्पक्षता के साथ जनभावनाओं को सम्मान दिया है।”
“कभी-कभी एक-दो चुनाव उन्हें जिताते रहेंगे तो वे भी जिंदा रहेंगे”
अग्रवाल ने कहा, “हम बहुत चुनाव जीतते हैं। एक-आध चुनाव कभी-कभी उनको (विपक्ष को) जिताते रहेंगे तो वे भी जिंदा रहेंगे। हर चुनाव जीतना जरूरी नहीं, लोकतंत्र में हार-जीत चलती रहती है।”
उन्होंने जम्मू-कश्मीर का उदाहरण देते हुए कहा कि श्रीनगर की अधिकतर सीटों पर बीजेपी को हार मिली, बावजूद इसके 70% मतदान हुआ। “अंता में 81% मतदान हुआ है। ऐसे में जो लोग बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाते थे, अंता चुनाव उनके गाल पर झन्नाटेदार तमाचा है। यह हमारी लोकतांत्रिक आस्था की जीत है।”
“अशोक गहलोत धीरे-धीरे आउटडेटेड हो रहे हैं”
राधामोहन दास अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, “अशोक गहलोत धीरे-धीरे टाइम-बाउंड (आउटडेटेड) हो गए हैं। अगर हम जुमलेबाजी करते, तो महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली जैसे चुनाव कैसे जीतते? पीएम मोदी के संवाद और जनता के मन का सीधा संबंध ही हमारी जीत का कारण है।”
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस जुमलेबाजी की बात करती है, क्योंकि 65 साल उन्होंने यही किया। ‘गरीबी हटाओ’ कहकर गरीबों को हटाया। जबकि हमने 11 साल में गरीबों और मध्यम वर्ग का जीवन बदलने का काम किया है।”
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
