राजस्थान विधानसभा में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक के दौरान कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और खंडार से भाजपा विधायक जितेंद्र गोठवाल के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री कर रहे थे और फ्लोर मैनेजमेंट को लेकर चर्चा चल रही थी।
इस दौरान विधायक गोठवाल ने जल जीवन मिशन में गड़बड़ी करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने कहा कि यदि कोई विधायक सदन में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाता है और उसकी पुष्टि रिपोर्ट से हो जाती है, तो दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन की गड़बड़ियों पर रिपोर्ट आने के बावजूद अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया।
विधायक की बात बीच में काटते हुए कृषि मंत्री किरोड़ी ने उन पर आरोप लगाया कि वे "जाति विशेष" के अफसरों को निशाना बना रहे हैं और यह मामला दुर्भावना से उठाया गया है। इस आरोप पर गोठवाल ने आपत्ति जताई और दोनों के बीच बहस तेज हो गई। हालांकि बाद में मामले को शांत करा लिया गया। बैठक के बाद जब गोठवाल से मीडिया ने बात करनी चाही तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
स्थानीय राजनीति की रार, अब खुलकर आई सामने
सूत्रों के अनुसार, मंत्री किरोड़ी मीणा और विधायक गोठवाल के बीच पहले से ही सवाईमाधोपुर जिले की स्थानीय राजनीति को लेकर मतभेद रहे हैं। यह टकराव अब विधायक दल की बैठक में भी सार्वजनिक रूप से सामने आ गया है, जिस पर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादले का मुद्दा भी उठा
बैठक में कई भाजपा विधायकों ने ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर लगे बैन को हटाने की मांग की। विधायकों ने सुझाव दिया कि पहले फेज में जिले के भीतर तबादले किए जाएं और दूसरे फेज में बाहर के। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
