गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, बोले- नाकारा सरकार रही तो जनता को होगा नुकसान
अजमेर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यदि अगले पांच साल तक यही सरकार रही और कामकाज का यही हाल रहा तो इसका सबसे बड़ा नुकसान जनता को उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है।
राहुल गांधी के दौरे के सिलसिले में सोमवार को अजमेर पहुंचे गहलोत ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नजर नहीं आ रही है। लोगों को दवाइयां नहीं मिल रही हैं, कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है और आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार से बेहतर शासन की उम्मीद थी, लेकिन हालात इसके उलट दिखाई दे रहे हैं।
गहलोत ने कहा कि वह लगातार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जनहित में आगाह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार को गांव-गांव जाकर लोगों से फीडबैक लेना चाहिए और समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
उन्होंने प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार, खराब सड़कों, ठेकेदारों के बकाया भुगतान और पेंशन वितरण में देरी जैसे मुद्दों को भी उठाया। गहलोत ने दावा किया कि कई विभागों में वित्तीय संकट की स्थिति है और छोटे ठेकेदार भुगतान नहीं मिलने से परेशान हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि भजनलाल शर्मा पांच साल तक मुख्यमंत्री बने रहें, लेकिन सरकार को बेहतर प्रशासन देना होगा। उन्होंने पेयजल संकट, निकाय और पंचायत चुनावों में देरी तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद किए जाने के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।
केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा कि दोनों सरकारें नारे और प्रचार करने में आगे हैं, जबकि आम जनता की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने युवाओं से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करने और राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील भी की।
गहलोत ने केंद्र सरकार की विदेश नीति, ट्रेड डील, पेपर लीक और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जागरूक रहना जरूरी है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
