बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नरेश मीणा ने मंगलवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ माता-पिता, पत्नी, बच्चे और सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।
नामांकन से पहले नरेश मीणा ने परिवार सहित अंता की जनता को दंडवत प्रणाम किया। उन्होंने कहा— “इस दंडवत को अंता की जनता अपने चरणों में प्रणाम माने और मुझे आशीर्वाद दे।”
दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर मीणा ने निर्वाचन अधिकारी हवाई सिंह को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इसके बाद उन्होंने अंता में सभा की, जिसमें पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी मौजूद रहे। सभा के बाद मीणा ने समर्थकों के साथ रैली निकाली, जिसमें भारी भीड़ देखने को मिली।
सभा में नरेश मीणा ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा— “भाया को जनता ने दो बार विधायक बनाया और सत्ता दी, लेकिन उन्होंने भ्रष्टाचार का खुला खेल खेला। जब विपक्ष में रहे, तब भी जनता के लिए एक भी आंदोलन नहीं किया।”
मीणा ने कहा कि वे किसानों, बजरी, बिजली, पानी और सड़क की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करते रहेंगे। “मैं उन बजरी ठेकेदारों पर नकेल कसूंगा जो अवैध खनन से मुनाफा कमा रहे हैं, जबकि जनता को महंगी बजरी मिलती है,” उन्होंने कहा।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
