अंता विधानसभा उपचुनाव में मतदान से 48 घंटे पहले आचार संहिता के तहत साइलेंस पीरियड लागू हो गया है। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में किसी भी तरह के जनसभाओं, रोड शो, रैलियों और प्रचार अभियानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अब प्रत्याशी और राजनीतिक दल मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए कोई सार्वजनिक प्रचार नहीं कर सकेंगे।
प्रशासन हुआ सख्त, शराब बिक्री पर रोक
साइलेंस पीरियड शुरू होते ही प्रशासन ने सभी होर्डिंग, पोस्टर और बैनर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही शराब की बिक्री पर भी रोक लगाई गई है। चुनाव विभाग की टीमें मदिरा दुकानों को सील कर रही हैं ताकि मतदाताओं को प्रभावित करने के किसी भी प्रयास को रोका जा सके।
होटल-रिसॉर्ट की जांच और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े बिना अधिकृत व्यक्ति अब विधानसभा क्षेत्र में नहीं रुक सकेंगे। पुलिस की विशेष टीमें होटल, गेस्ट हाउस और रिसॉर्ट्स में जांच कर रही हैं। मतदान के दिन सीसीटीवी और वेबकास्टिंग के जरिए पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी।
त्रिकोणीय मुकाबले में रोमांच
अंता सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है — बीजेपी से मोरपाल सुमन, कांग्रेस से प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय नरेश मीणा मैदान में हैं, जिन्हें आरएलपी और आम आदमी पार्टी का समर्थन प्राप्त है। 14 नवंबर को मतगणना होगी, जिसके बाद तय होगा कि हाड़ौती क्षेत्र का नया “पावर सेंटर” किसके हाथ में जाएगा।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
