• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    November 29, 2025

    अलवर में डॉक्टर हटाए जाने पर हंगामा, बोले छोटे नेताओं से लेकर अफसरों की चेन सक्रिय

    उदयपुर के बड़गांव सैटेलाइट हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ. अशोक शर्मा को एपीओ किए जाने के बाद शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हॉस्पिटल के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हुए और नारेबाजी की। इस दौरान स्कूली बच्चे ‘Support Dr. Ashok Sharma’ लिखी तख्तियां लेकर खड़े दिखाई दिए।

    ग्रामीणों का आरोप है कि डॉक्टर को राजनीतिक द्वेष के कारण एपीओ किया गया है। उनका कहना है कि यदि डॉक्टर ने कोई गलती की है तो विभाग उसे साबित करे, अन्यथा एपीओ आदेश रद्द कर उन्हें वापस बड़गांव में ही नियुक्त किया जाए।

    डॉक्टर का वीडियो भी वायरल

    डॉ. अशोक शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने स्थानीय नेताओं और अफसरों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके खिलाफ राजनीति की जा रही है।

    बीजेपी पदाधिकारियों ने की थी शिकायत

    चार दिन पहले पार्टी के कुछ बीजेपी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से डॉक्टर की शिकायत कर उन्हें हटाने की मांग की थी। दो दिन बाद ही स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें एपीओ कर दिया, जिसके बाद यह मुद्दा और गरमाता दिख रहा है।

    रील बनाने पर सवाल और आरोप

    डॉ. शर्मा के इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं और वे अक्सर हॉस्पिटल से जुड़े रील पोस्ट करते रहते हैं। ड्यूटी के दौरान रील बनाने को लेकर भी उन पर पहले सवाल उठ चुके हैं। माना जा रहा है कि यह भी कार्रवाई का कारण बना।

    स्वास्थ्य विभाग का पक्ष

    सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही, समय पर हॉस्पिटल नहीं पहुंचने और शिकायतें मिलने पर एपीओ आदेश जारी किया गया है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories