अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र के हुरू का बास शेरपुर गांव में शुक्रवार दोपहर पंचायत के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ा और समुदाय विशेष के लोगों ने दलित परिवार पर लाठी, डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में एक ही परिवार के 8 लोग घायल हुए हैं।
थाना अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे सूचना मिलने पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और घायलों को नौगांवा सीएचसी में भर्ती कराया गया। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
दलित युवक से मारपीट के बाद बुलाई गई थी पंचायत
पीड़ित ईश्वर चंद मेघवाल (63) ने रिपोर्ट में बताया कि 2 नवंबर की शाम उसके बेटे पवनदीप को राशिद, तारीफ और इमरान निवासी हुरू का बास शेरपुर अपनी थार गाड़ी में कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने ले गए और सुनसान जगह पर ले जाकर मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। बाद में उसे नहर के पास छोड़कर फरार हो गए।
4 नवंबर को इस घटना की रिपोर्ट नौगांवा थाने में दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में 7 नवंबर को पंचायत बुलाई गई, जहां सुलह के दौरान अचानक विवाद बढ़ गया। आरोप है कि हाजी इस्माइल, अजरु, रिजवान, अलीजान, मौसम, तारिफ सहित 80-90 लोग हथियारों से लैस होकर पहुंचे और हमला कर दिया।
हमले में ईश्वर चंद, दीवानचंद, अमन, मुकलेश, समोती, कविता, कृष्णा और मोनिका घायल हुए। छत पर खड़े एक युवक ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घायलों के सिर, हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर किया गया।
थाना अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और इलाके में शांति बनी हुई है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
