• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 17, 2025

    अजमेर में मां बनी दरिंदगी की मिसाल: 3 साल की बेटी को आनासागर झील में फेंका, गुमशुदगी का नाटक किया

    अजमेर की आनासागर झील में मां ने अपनी 3 साल की बेटी को फेंक दिया। मासूम की झील में डूबने से मौत हो गई। उसका शव आज (बुधवार) सुबह मिला। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालकर जेएलएन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

    पुलिस को बोली थी, बेटी गुम हो गई
    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को 16 सितंबर की रात करीब डेढ़ बजे आनासागर चौपाटी पर एक महिला घूमती दिखी थी। महिला ने पुलिस से पूछताछ की। महिला ने कहा कि उसकी बेटी गुम हो गई है। वह उसकी तलाश कर रही है। उसने पुलिस की मदद नहीं मांगी और अकेले की ढूंढने की बात कही।

    पुलिस महिला को दिखाने के लिए वहां से चली गई। मामला संदिग्ध लगने पर आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर महिला को ट्रेस किया।

    एक सीसीटीवी में महिला के साथ एक छोटी बच्ची नजर आई। एक अन्य फुटेज में बच्ची नहीं दिखी। पुलिस ने अपने स्तर पर बच्ची की तलाश आनासागर के आस-पास शुरू की। आज सुबह वैशाली नगर स्थित देवनारायण मंदिर के सामने झील में एक बच्ची दिखी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories