अजमेर में प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे रामगंज थाना क्षेत्र में एक पक्ष के लगभग 30–40 लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर लाठी, डंडों, पत्थरों और कांच की बोतलों से हमला कर दिया।
हमले से बचने के लिए पुरुष छत पर चढ़ गए, जबकि नीचे मौजूद महिलाएं और बच्चे पत्थरबाजी में घायल हो गए।
हमले के दौरान तीन कारों, एक बाइक और घर की खिड़कियों में भी तोड़फोड़ की गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू करने के लिए जाब्ता तैनात किया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
सुबह कहासुनी, दोपहर को हमला
जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत सुबह 9 बजे अजय नगर चौराहा स्थित 120 गज के प्लॉट को लेकर हुई कहासुनी से हुई।
विष्णु गुर्जर और महेश गुर्जर के बीच पहले ऑफिस में बहस हुई जो मारपीट तक पहुंची। शिकायत के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवा दिया।
लेकिन दोपहर में विवाद फिर भड़क गया। विष्णु गुर्जर और उसके समर्थकों का बड़ा समूह महेश गुर्जर के घर पहुंचा और हमला कर दिया।
घर पर हमला, महिलाएं-बच्चे घायल
हमलावरों ने
- पत्थर और कांच की बोतलें फेंकी
- गाड़ियों के कांच तोड़े
- घर की खिड़कियों में तोड़फोड़ की
हमले के समय परिवार के पुरुष ऊपर छत पर जाकर छिप गए, जबकि नीचे बैठी महिलाओं और बच्चों पर भी पत्थर फेंके गए, जिससे कई लोग घायल हुए।
कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों में छुपने लगे।
प्लॉट कब्जे का आरोप
पीड़ित हेमू ने आरोप लगाया कि उनके प्लॉट पर उनके रिश्तेदारों की ओर से कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी।
सुबह भी कब्जे को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दोपहर में आकर हमला कर दिया गया।
पुलिस कार्रवाई
रामगंज थाने के सब इंस्पेक्टर अनिल गुजराल के अनुसार—
"दो पक्षों में प्लॉट को लेकर विवाद हुआ था। सुबह समझाइश की गई थी, लेकिन दोपहर में हमला हो गया। घर और गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई है। चार लोगों को डिटेन किया गया है, मामले की जांच जारी है।"
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
