अजमेर में फ्री फायर गेम खेलते-खेलते बच्चे साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने बच्चों की मां, जो बैंक ऑफ इंडिया में अकाउंटेंट हैं, उनका मोबाइल हैक कर 10 लाख 85 हजार रुपए निकाल लिए।
अजय नगर निवासी कपड़ा व्यापारी राजकुमार पुत्र भगवानदास ने इस संबंध में मंगलवार को साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है। साइबर थाना सीओ शमशेर खां ने बताया कि पीड़ित की पत्नी बैंक ऑफ इंडिया में अकाउंटेंट हैं और उनके दो बेटे (8 और 14 साल) हैं। दोनों बच्चे अपनी मां के मोबाइल फोन में फ्री फायर गेम खेलते थे।
गेम के दौरान हुई दोस्ती, इंस्टाग्राम पर बातचीत
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि गेम खेलते समय बड़े बेटे की एक अनजान व्यक्ति से दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों की बातचीत इंस्टाग्राम पर होने लगी। इसी दौरान ठग ने बच्चे से मां की ईमेल आईडी और मोबाइल का पासवर्ड हासिल कर लिया।
मोबाइल अपने आप होने लगा ऑपरेट
रविवार को जब पैसों की जरूरत पड़ी तो व्यापारी ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए पत्नी का मोबाइल लिया। मोबाइल से सारा डाटा और कांटेक्ट डिलीट हो चुके थे। उन्होंने अपने अकाउंट से पत्नी के अकाउंट में दो-तीन बार एक-एक रुपए ट्रांसफर किए, लेकिन कोई मैसेज नहीं आया। कुछ देर बाद मोबाइल अपने आप बंद होकर चालू हो गया।
करीब एक घंटे बाद मोबाइल पर 10 लाख 85 हजार रुपए निकाले जाने का मैसेज आया। खाते में केवल 2 लाख रुपए शेष बचे थे। सोमवार को बैंक जाकर अकाउंट बंद करवाया गया।
बिना OTP के निकाले रुपए
पीड़ित ने बताया कि रुपए निकलने के दौरान कोई OTP या अलर्ट मैसेज नहीं आया, जिससे ठगी का तुरंत पता नहीं चल सका। फिलहाल साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और ठगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
