• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 13, 2025

    अजमेर में 4 साल के बच्चे का अपहरण, बस में भागते बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

    गंज थाना पुलिस ने 12 सितंबर की रात 4 साल के मासूम बच्चे का अपहरण करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बच्चे का अपहरण उसके घर के पास शनि मंदिर के पास से किया गया था। पुलिस ने आदर्श नगर बस स्टॉप के सामने भीलवाड़ा जाने वाली बस से दोनों आरोपियों को बच्चे के साथ पकड़ लिया। आरोपियों का इरादा बच्चे को मध्य प्रदेश ले जाना था।

    थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बुरहानपुर, मध्य प्रदेश के रहने वाले शेख इम्तियाज उर्फ गुड्डू (36) और शेख आरिफ (28) हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी और पीड़ित परिवार के बीच पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते मासूम का अपहरण किया गया। दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

    घटना की सूचना महिला ने पति के साथ थाने में दी थी। पुलिस ने तुरंत कंट्रोल रूम के जरिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की और नाकाबंदी करवाई। कई टीमों ने मिलकर कार्रवाई की, जिसके तहत आरोपी बस से पकड़े गए और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने मामले की आगे जांच शुरू कर दी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories