• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 06, 2025

    अग्निकांड के बाद CM गहलोत पहुंचे SMS अस्पताल, पीड़ितों के प्रति जताया दुख

    जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के न्यूरो ICU में कल देर रात अचानक लगी आग से सात मरीजों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तुरंत अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ने लिखा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों और अधिकारियों से जानकारी ली और प्रभावित मरीजों की सुरक्षा तथा राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दिवंगतों की आत्माओं की शांति की प्रार्थना की और कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ हर संभव सहयोग करेगी।

    पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया और कहा कि राज्य सरकार उच्च स्तरीय जांच कराए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

    प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

    नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि यह घटना हृदय विदारक है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने तुरंत जयपुर जिला कलेक्टर से जानकारी ली और SMS अस्पताल ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया।

    राज्य सरकार ने आग के कारणों की तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories