केंद्रीय कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शनिवार रात लगभग 12 बजे बुलेट बाइक पर झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का दौरा किया। बारिश के बाद बिगड़ी सड़कों और विकास कार्यों का करीब ढाई घंटे तक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जयपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम के अधिकारियों के साथ विभिन्न इलाकों में जारी सड़क व ड्रेनेज परियोजनाओं का जायजा लिया।
मंत्री राठौड़ ने कहा कि पिछली सरकार ने सड़क निर्माण के नाम पर केवल डामर का सतही लेप किया था, जिससे आज जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कालवाड़ रोड, गोविंदपुरा, हाथोज लिंक रोड, खातीपुरा रोड, रंगोली गार्डन, महाराणा प्रताप रोड, लालरपुरा और धाबास में विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को बारिश के बाद टूटी सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश दिए।
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बताया कि झोटवाड़ा क्षेत्र में जलभराव की समस्या का कारण पिछली सरकार की लापरवाही है, जिसने ड्रेनेज सिस्टम को विकसित नहीं किया। यहां सड़कें इंटरलॉकिंग टाइल्स की बजाय सिर्फ डामर की बनी थीं, जो बारिश में नालों जैसा रूप धारण कर लेती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए हैं। 150 करोड़ रुपये से पृथ्वी राज नगर (PRN) में नया ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। साथ ही, बदहाल सड़कों के नवीनीकरण के लिए अतिरिक्त बजट मंजूर किया गया है। अगले एक महीने में कालवाड़ रोड से धाबास तक इंटरलॉकिंग टाइल लगी सड़क तैयार कर दी जाएगी, जिससे बारिश का पानी जमीन में अवशोषित हो सकेगा।
सीवरेज सिस्टम के संदर्भ में मंत्री ने बताया कि नेवटा और सांझरिया के लिए बड़ी सीवरेज लाइनें बन चुकी हैं और छोटे-छोटे पैच भी जल्द पूरे कर लिए जाएंगे, जिससे बाकी घरों तक सीवरेज कनेक्शन पहुंच सकेगा।
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आम जनता से भी फीडबैक लिया और कहा कि अगले कुछ महीनों में यह सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। इससे झोटवाड़ा क्षेत्र में जलभराव की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी और जनता को भविष्य में राहत मिलेगी।
मंत्री ने बताया कि निरीक्षण रात के समय इसलिए किया ताकि जनता को किसी भी तरह की असुविधा न हो और साथ ही दिन के समय व्यस्तता के कारण वे निरीक्षण नहीं कर पाते।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
