• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 21, 2026

    आशीर्वाद नगर में चोरी की कोशिश नाकाम, मकान मालिक को देख बदमाश फरा

    उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र स्थित आशीर्वाद नगर कॉलोनी में सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के अकाउंट ऑफिसर के घर चोरी का प्रयास हुआ। देर रात करीब 1 बजे दो नकाबपोश बदमाश मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। हालांकि चोरों के घुसने के करीब 15 मिनट बाद ही मकान मालिक डॉ. जीएल वसीटा अपनी फैमिली के साथ घर पहुंच गए, जिससे बदमाशों में हड़कंप मच गया।

    घर का ताला टूटा देख डॉ. वसीटा ने शोर मचाया और पड़ोसियों को बुलाया। तभी हाथ में लोहे की रॉड लिए दोनों चोर घर से बाहर निकले। मकान मालिक और पड़ोसियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने रॉड से हमला करने का प्रयास किया और मौके से फरार हो गए। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चोरों को भागते हुए देखा जा सकता है।

    पीड़ित डॉ. वसीटा अपनी पत्नी के साथ बेटी को लेने जोधपुर गए हुए थे। देर रात लौटने पर उन्हें घर में चोरी की कोशिश का पता चला। बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुसे थे और गेट का ताला तोड़ दिया था।

    डॉ. वसीटा ने सुखेर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories