• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    June 01, 2026

    6 महीने में 1532 रुपए महंगा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, जून की शुरुआत में फिर बढ़ी कीमतें

    राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर फिर महंगा, 42 रुपए बढ़े दाम

    जयपुर। पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बार फिर कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। रविवार रात जारी नई दरों के अनुसार 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 42 रुपए की वृद्धि की गई है। हालांकि घरेलू उपयोग और अन्य श्रेणियों के सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि नई दरें 1 जून से लागू हो गई हैं। इसके तहत राजस्थान में 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल सिलेंडर अब 3099 रुपए की बजाय 3141 रुपए में मिलेगा।

    वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह सिलेंडर 916.50 रुपए में ही उपलब्ध रहेगा।

    6 महीने में 1532 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर

    कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इस वर्ष लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। 31 दिसंबर तक 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 1608 रुपए में उपलब्ध था, जो अब बढ़कर 3141 रुपए तक पहुंच गया है। इस तरह छह महीने में इसकी कीमत में कुल 1532 रुपए की वृद्धि दर्ज की गई है।

    इस वर्ष जनवरी में 111 रुपए, फरवरी में 49.50 रुपए, मार्च में 141.50 रुपए, अप्रैल में 195 रुपए, मई में 993 रुपए और जून में 42 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है।

    लगातार बढ़ती कीमतों से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत पर असर पड़ने की संभावना है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories