भारतीय सेना को अमेरिका से आखिरी तीन अपाचे AH-64E अटैक हेलिकॉप्टर मिल गए हैं। ये हेलिकॉप्टर एंटोनोव AN-124 ट्रांसपोर्ट विमान के जरिए आज गाजियाबाद जिले के हिंडन एयरबेस पर पहुंचे। इसके साथ ही सेना के अपाचे हेलिकॉप्टरों का 6 यूनिट वाला बेड़ा पूरा हो गया है।
सेना के अनुसार, असेंबली, संयुक्त निरीक्षण और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आने वाले दिनों में इन तीनों हेलिकॉप्टरों को पाकिस्तान सीमा के पास जोधपुर स्थित 451 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन में तैनात किया जाएगा। राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों को ध्यान में रखते हुए इन हेलिकॉप्टरों का रंग मिट्टी जैसा रखा गया है, जिससे वे desert terrain में आसानी से छुप सकें।
रक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2020 में बोइंग कंपनी से भारतीय थल सेना के लिए 6 अपाचे हेलिकॉप्टर खरीदने का करीब 600 मिलियन डॉलर (लगभग 5,691 करोड़ रुपये) का करार किया था। हालांकि सप्लाई चेन और तकनीकी कारणों से डिलीवरी में करीब 15 महीने की देरी हुई। पहली खेप जुलाई 2025 में भारत पहुंची थी, जबकि आखिरी तीन हेलिकॉप्टर नवंबर में आने थे, लेकिन तुर्की द्वारा ओवरफ्लाइट की अनुमति न मिलने के कारण विमान को वापस लौटना पड़ा था।
भारतीय सेना ने मार्च 2024 में जोधपुर में 451 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन का गठन किया था। इसके लिए अमेरिका में 50 पायलट और तकनीकी स्टाफ की ट्रेनिंग पहले ही पूरी हो चुकी है। इन अपाचे हेलिकॉप्टरों ने इस वर्ष ‘एक्सरसाइज मरू ज्वाला’ के दौरान अपना ऑपरेशनल डेब्यू भी किया था।
AH-64E अपाचे को दुनिया के सबसे एडवांस अटैक हेलिकॉप्टरों में गिना जाता है। यह हेलफायर मिसाइल, 70 मिमी रॉकेट और 30 मिमी चेन गन से लैस है। इसमें लगे लॉन्गबो रडार की मदद से यह एक साथ सैकड़ों लक्ष्यों को ट्रैक कर सकता है और नाइट विजन सिस्टम के जरिए अंधेरे में भी दुश्मन पर सटीक हमला करने में सक्षम है।
जोधपुर में इन हेलिकॉप्टरों की तैनाती का रणनीतिक महत्व भी काफी बड़ा है। पाकिस्तान से सटी पश्चिमी सीमा पर लगातार बनी सुरक्षा चुनौतियों के बीच अपाचे हेलिकॉप्टर भारतीय सेना की आक्रामक और रक्षात्मक क्षमता को और मजबूत करेंगे।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
