भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की उदयपुर की इंटेलिजेंट टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए कार्यालय जल संसाधन खंड उदयपुर के अधिशासी अभियंता गणपत शर्मा एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्र सिंह राजपूत को परिवादी से चालीस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की उदयपुर इंटेलिजेंट टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी फर्म को मिले टेण्डर के संबंध में कार्यादेश जारी करने की एवज में अधिशासी अभियंता गणपत शर्मा एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्र सिंह राजपूत की ओर से 90 हजार रूपये की रिश्वत राशि की मांग की जा रही है। जिस पर एसीबी की उदयपुर। इंटेलिजेंस टीम की पुलिस निरीक्षक डॉ. सोनू शेखावत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए अधिशासी अभियंता गणपत शर्मा एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्र सिंह राजपूत को चालीस हजार रूपये(20 हजार रुपये प्रचलित भारतीय मुद्रा एवं 20 हजार रुपये डमी करेंसी नोट) की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपितों द्वारा परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
अदाणी बोले- सस्ती बिजली के बिना संभव नहीं AI का भविष्य
- Author
- May 11, 2026
-
गर्मियों में बार-बार चक्कर आना हो सकता है खतरनाक, जानें बचाव
- Author
- May 11, 2026
-
गर्मियों में जरूर पिएं ये देसी ड्रिंक, पेट को रखे ठंडा और हेल्दी
- Author
- May 11, 2026
-
मेरी हाइट से डरते थे हीरो, पूजा बत्रा ने सुनाया करियर का दर्द
- Author
- May 11, 2026
-
मैं कांप जाती थी, नीतू कपूर ने सुनाया वापसी का इमोशनल किस्सा
- Author
- May 11, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
