रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी यूजी आंसर की 2025 जारी करने का समय घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आज यानी 15 सितंबर 2025 को शाम 4 बजे से अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एनटीपीसी यूजी लेवल आंसर की देख और डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, उत्तर कुंजी के खिलाफ 20 सितंबर रात 11:55 बजे तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा।
आंसर की डाउनलोड लिंक होगा सक्रिय
आरआरबी एनटीपीसी यूजी की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक विभिन्न चरणों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब वेबसाइट पर जाकर अपनी प्रोविजनल आंसर की चेक कर सकेंगे।
आपत्ति दर्ज कराने का मौका
जिन उम्मीदवारों को आंसर-की में कोई विसंगति लगती है, वे 15 से 20 सितंबर 2025 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये और लागू बैंक शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क (बैंक शुल्क काटकर) उसी खाते में वापस कर दिया जाएगा, जिससे भुगतान किया गया था। उम्मीदवार ध्यान रखें कि 20 सितंबर 2025 की रात 11:55 बजे के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही, इस संबंध में रेलवे भर्ती बोर्ड का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।
RRB NTPC UG 2025: परीक्षा और रिक्तियां
आरआरबी एनटीपीसी यूजी 2025 की परीक्षा 7, 8, 11, 12, 13, 14, 18, 19, 20, 21, 22, 28 और 29 अगस्त के साथ-साथ 1 से 4 सितंबर और 8-9 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3445 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें से 2022 पद कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, 361 पद अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, 990 पद जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और 72 पद ट्रेन क्लर्क के लिए निर्धारित हैं।
डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर 'RRB NTPC UG Answer Key 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर अपनी जानकारी दर्ज करें।
- प्रोविजनल आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
You May Also Like
सहायक खनि अभियंता पदों का संशोधित वर्गवार वर्गीकरण जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा भूवैज्ञानिक एवं सहायक खनि अभियन्ता भर्ती -2024 के अंतर्गत सहायक खनि...
READ MORE
सहायक आचार्य: गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट- आयोग ने जारी की साक्षात्कार के लिए सफल अभ्...
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य - गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट विषय की पर...
READ MORETop Stories
-
स्टार्स से सजी ‘चांद मेरा दिल’ की स्क्रीनिंग, करण जौहर समेत कई हस्तियां शामिल
- Author
- May 22, 2026
-
पति पत्नी और वो दो से लेकर करुप्पु तक, दृश्यम 3 के आगे फीकी पड़ीं फिल्में
- Author
- May 22, 2026
-
जेल से फरार होकर फिल्मों में पहुंचा आरोपी, बड़े सितारों संग काम के बाद गिरफ्तार
- Author
- May 22, 2026
-
धूप में ज्यादा रहना पड़ सकता है भारी, सनबर्न से स्किन को ऐसे बचाएं
- Author
- May 22, 2026
-
दिल चाहता है मना करना, फिर भी निकलता है हां,समझें इसका कारण
- Author
- May 22, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
