सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए PET–PST के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर लॉग इन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3,588 पदों पर चयन किया जाएगा। इनमें रसोइया, नाई, धोबी, बढ़ई, इलेक्ट्रीशियन सहित अन्य कुशल और अर्ध-कुशल ट्रेड शामिल हैं।
परीक्षा पैटर्न
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में
- पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट में 5 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
- महिला उम्मीदवारों को 8 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किलोमीटर दौड़ लगानी होगी।
PET में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण यानी लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य जागरूकता, गणित और अंग्रेजी से जुड़े कुल 100 प्रश्न (100 अंक) होंगे, जिसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
सैलरी और सुविधाएं
कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अलावा मेडिकल सुविधा, यात्रा भत्ता, राशन, HRA सहित अन्य सरकारी लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर PET / PST Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें।
- लॉग इन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
You May Also Like
सहायक खनि अभियंता पदों का संशोधित वर्गवार वर्गीकरण जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा भूवैज्ञानिक एवं सहायक खनि अभियन्ता भर्ती -2024 के अंतर्गत सहायक खनि...
READ MORE
सहायक आचार्य: गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट- आयोग ने जारी की साक्षात्कार के लिए सफल अभ्...
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य - गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट विषय की पर...
READ MORETop Stories
-
स्टार्स से सजी ‘चांद मेरा दिल’ की स्क्रीनिंग, करण जौहर समेत कई हस्तियां शामिल
- Author
- May 22, 2026
-
पति पत्नी और वो दो से लेकर करुप्पु तक, दृश्यम 3 के आगे फीकी पड़ीं फिल्में
- Author
- May 22, 2026
-
जेल से फरार होकर फिल्मों में पहुंचा आरोपी, बड़े सितारों संग काम के बाद गिरफ्तार
- Author
- May 22, 2026
-
धूप में ज्यादा रहना पड़ सकता है भारी, सनबर्न से स्किन को ऐसे बचाएं
- Author
- May 22, 2026
-
दिल चाहता है मना करना, फिर भी निकलता है हां,समझें इसका कारण
- Author
- May 22, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
