• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 29, 2026

    करेंट अफेयर्स 29 मई: बशीर बद्र का निधन और डिजास्टर मैनेजमेंट के लिए सुपर प्रेशर बैलून लॉन्च

    शायर डॉ. बशीर बद्र का निधन, भारत का पहला सुपर प्रेशर बैलून लॉन्च; 29 मई के करेंट अफेयर्स

    29 मई के प्रमुख करेंट अफेयर्स में साहित्य, विज्ञान, राजनीति और खेल जगत की कई अहम घटनाएं शामिल रहीं। उर्दू के मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वहीं भारत ने डिजास्टर मैनेजमेंट और मौसम संबंधी अनुसंधान के लिए अपना पहला ‘सुपर प्रेशर बैलून’ लॉन्च किया।

    उर्दू शायर डॉ. बशीर बद्र का निधन

    उर्दू गजल को आम बोलचाल की भाषा में लोकप्रिय बनाने वाले प्रसिद्ध शायर डॉ. बशीर बद्र का 28 मई को निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे। उन्हें 1999 में साहित्य अकादमी पुरस्कार और पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था। उनकी चर्चित गजलों में ‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में’ और ‘रात आंखों में ढली पलकों पे जुगनू आए’ शामिल हैं।

    भारत का पहला सुपर प्रेशर बैलून लॉन्च

    भारत ने 28 मई को अपना पहला सुपर प्रेशर बैलून लॉन्च किया। इसे रेड बैलून एयरोस्पेस ने विकसित किया है और आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से उड़ान भराई गई। ‘मिशन SANA’ के तहत लॉन्च किया गया यह बैलून मौसम संबंधी डेटा संग्रह, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण निगरानी और रणनीतिक सर्विलांस जैसे कार्यों में उपयोगी होगा।

    सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 28 मई को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार को राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुना गया है।

    सिक्किम पुलिस को मिला ‘प्रेसिडेंट कलर्स’ सम्मान

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गंगटोक में आयोजित समारोह में सिक्किम पुलिस को ‘प्रेसिडेंट कलर्स’ सम्मान प्रदान किया। यह किसी भी पुलिस या सैन्य इकाई को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।

    प्रज्ञानंद ने मैग्नस कार्लसन को हराया

    भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने नॉर्वे चेस 2026 के तीसरे राउंड में विश्व नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।

    सुमित अंतिल ने फिर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने बेंगलुरु में आयोजित 8वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 74.82 मीटर भाला फेंककर अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    Tags :
    Share :

    Top Stories