इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने उम्मीदवारों और आम जनता को फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स और झूठे दावों से सतर्क रहने की सलाह दी है। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि उसने किसी भी बाहरी व्यक्ति, कंसल्टेंसी या एजेंसी को अपनी भर्ती प्रक्रिया या संचालन से जुड़ी किसी भी भूमिका के लिए अधिकृत नहीं किया है।
आईबीपीएस ने कहा कि उसकी सभी भर्ती और चयन प्रक्रियाएं पूरी तरह से स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से संचालित की जाती हैं।
संस्थान ने अपने आधिकारिक नोटिस में कहा, “आईबीपीएस न तो किसी व्यक्ति/संस्था को अधिकृत करता है और न ही किसी के साथ अपने संचालन या कार्यों के संदर्भ में सहयोग करता है। परीक्षाओं, परिणामों या भर्ती प्रक्रिया में किसी तीसरे पक्ष की भागीदारी का कोई भी दावा पूरी तरह झूठा और अनधिकृत है।”
आईबीपीएस ने यह भी चेतावनी दी है कि उसके नाम, लोगो और ट्रेडमार्क का अनधिकृत उपयोग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संस्थान ने उम्मीदवारों से केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करने और किसी भी भ्रामक या फर्जी जानकारी से बचने की अपील की है।
You May Also Like
सहायक खनि अभियंता पदों का संशोधित वर्गवार वर्गीकरण जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा भूवैज्ञानिक एवं सहायक खनि अभियन्ता भर्ती -2024 के अंतर्गत सहायक खनि...
READ MORE
सहायक आचार्य: गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट- आयोग ने जारी की साक्षात्कार के लिए सफल अभ्...
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य - गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट विषय की पर...
READ MORETop Stories
-
Grokipedia लॉन्च के साथ Wikipedia को मिली नई चुनौती, जानिए दोनों में 5 बड़े फर्क
- Author
- October 28, 2025
-
आईबीपीएस ने उम्मीदवारों को दी सलाह केवल आधिकारिक वेबसाइट और चैनल से ही लें जानकारी
- Author
- October 28, 2025
-
पीठ की चोट से जूझ रहे अय्यर की हालत में सुधार, जल्द मैदान पर लौटने की उम्मीद
- Author
- October 28, 2025
-
मोहित गोयल और पत्नी के रिश्ते पर लगा पूर्ण विराम, कोर्ट में हुई आपसी सहमति से सुलह
- Author
- October 28, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
-
राजनीति और सिनेमा का संगम: राहुल गांधी ने करूर हादसे पर विजय को मिलाया फोन
- Author
- September 29, 2025
-
फाइनल में पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने जीता खिताब, शहर में दीपावली सा माहौल
- Author
- September 29, 2025
