बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता (प्रारंभिक) परीक्षा से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग ने आधिकारिक नोटिस में स्पष्ट किया है कि बीपीएससी 71वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 13 सितंबर 2025 (शनिवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा राज्य के 37 जिलों के 912 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी।
6 सितंबर से डाउनलोड कर सकेंगे ई-प्रवेश पत्र
अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि आयोग ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। उम्मीदवार 6 सितंबर 2025 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना ई-प्रवेश पत्र (e-Admit Card) डाउनलोड कर सकेंगे।
इस भर्ती का लक्ष्य राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1298 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
BPSC 71वीं Exam Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड
बीपीएससी 71वीं पीटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आसानी से घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
- लॉगिन सेक्शन में जाकर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर साइन-इन करें।
- इसके बाद "My Account" विकल्प में उपलब्ध संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें।
- यहां आपको एडमिट कार्ड के सामने View/Download का विकल्प मिलेगा।
- उस पर क्लिक करते ही आपका ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड हो जाएगा।
डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र और जिला की पूरी जानकारी दर्ज होगी। ध्यान रहे, बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
You May Also Like
सहायक खनि अभियंता पदों का संशोधित वर्गवार वर्गीकरण जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा भूवैज्ञानिक एवं सहायक खनि अभियन्ता भर्ती -2024 के अंतर्गत सहायक खनि...
READ MORE
सहायक आचार्य: गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट- आयोग ने जारी की साक्षात्कार के लिए सफल अभ्...
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य - गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट विषय की पर...
READ MORETop Stories
-
स्टार्स से सजी ‘चांद मेरा दिल’ की स्क्रीनिंग, करण जौहर समेत कई हस्तियां शामिल
- Author
- May 22, 2026
-
पति पत्नी और वो दो से लेकर करुप्पु तक, दृश्यम 3 के आगे फीकी पड़ीं फिल्में
- Author
- May 22, 2026
-
जेल से फरार होकर फिल्मों में पहुंचा आरोपी, बड़े सितारों संग काम के बाद गिरफ्तार
- Author
- May 22, 2026
-
धूप में ज्यादा रहना पड़ सकता है भारी, सनबर्न से स्किन को ऐसे बचाएं
- Author
- May 22, 2026
-
दिल चाहता है मना करना, फिर भी निकलता है हां,समझें इसका कारण
- Author
- May 22, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
