बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने विभिन्न प्रबंधक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 10 सितंबर 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर यानी, आज से शुरू हो गई है। आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर, 2025 तक चलेगी।
उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातक डिग्री या फिर बी.टेक/बी.ई., एम.एससी. अथवा एमसीए की डिग्री होना आवश्यक है। विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवश्यक अनुभव अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले संबंधित पद की विस्तृत जानकारी ध्यानपूर्वक देखनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन परीक्षा (यदि आवश्यक हो) और व्यक्तिगत साक्षात्कार/चर्चा के आधार पर किया जाएगा। बैंक, उम्मीदवारों की योग्यता, अनुभव और उपयुक्तता को देखते हुए आवेदनों की प्रारंभिक जांच कर सकता है। अंतिम चयन पूरी तरह से व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्राप्त अंकों पर निर्भर करेगा, जिसके लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं।
साक्षात्कार में न्यूनतम अंक एवं मेरिट सूची
साक्षात्कार में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 50 अंक और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा दिव्यांगजन को न्यूनतम 45 अंक प्राप्त करने होंगे। यदि एक से अधिक उम्मीदवार समान अंक (कट-ऑफ अंक) प्राप्त करते हैं, तो उनकी आयु के आधार पर अवरोही क्रम में मेरिट सूची तैयार की जाएगी। बैंक को प्राप्त आवेदनों की संख्या को देखते हुए चयन प्रक्रिया में बदलाव करने का अधिकार भी सुरक्षित है।
जॉइनिंग के नियम क्या है ?
चयनित उम्मीदवारों को नौकरी जॉइन करते समय बैंक में कुछ साल तक काम करने का वादा (बांड) करना होगा। अगर कोई उम्मीदवार बांड की अवधि पूरी होने से पहले नौकरी छोड़ देता है, तो बैंक बांड लागू करेगा। जॉइन करने के बाद उम्मीदवारों को 6 महीने की परिवीक्षा अवधि (ट्रायल पीरियड) पर रखा जाएगा। इस दौरान उनके काम का लगातार मूल्यांकन होगा। जो उम्मीदवार बैंक के नियमों और मानकों को पूरा करेंगे, उन्हें स्थायी नौकरी दी जाएगी, वरना उनकी सेवा खत्म की जा सकती है।
You May Also Like
सहायक खनि अभियंता पदों का संशोधित वर्गवार वर्गीकरण जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा भूवैज्ञानिक एवं सहायक खनि अभियन्ता भर्ती -2024 के अंतर्गत सहायक खनि...
READ MORE
सहायक आचार्य: गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट- आयोग ने जारी की साक्षात्कार के लिए सफल अभ्...
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य - गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट विषय की पर...
READ MORETop Stories
-
स्टार्स से सजी ‘चांद मेरा दिल’ की स्क्रीनिंग, करण जौहर समेत कई हस्तियां शामिल
- Author
- May 22, 2026
-
पति पत्नी और वो दो से लेकर करुप्पु तक, दृश्यम 3 के आगे फीकी पड़ीं फिल्में
- Author
- May 22, 2026
-
जेल से फरार होकर फिल्मों में पहुंचा आरोपी, बड़े सितारों संग काम के बाद गिरफ्तार
- Author
- May 22, 2026
-
धूप में ज्यादा रहना पड़ सकता है भारी, सनबर्न से स्किन को ऐसे बचाएं
- Author
- May 22, 2026
-
दिल चाहता है मना करना, फिर भी निकलता है हां,समझें इसका कारण
- Author
- May 22, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
