• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 26, 2026

    26 मई करेंट अफेयर्स: चंदेरी में विलुप्तप्राय गिद्ध की दस्तक, पद्म पुरस्कार समारोह चर्चा में

     

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस साल कुल 131 लोगों को पद्म अवॉर्ड के लिए चुना गया है, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं। इनमें 19 महिलाएं भी शामिल हैं। मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित होने वालों में अभिनेता धर्मेंद्र और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन का नाम शामिल है।

    वहीं, संसद रत्न पुरस्कार 2026 के विजेताओं की भी घोषणा की गई। 12 सांसदों और 4 संसदीय समितियों को यह सम्मान दिया जाएगा। लोकसभा सांसद जगदम्बिका पाल, पी.पी. चौधरी और निशिकांत दुबे समेत कई सांसदों को अलग-अलग श्रेणियों में चुना गया है।

    असम विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल पेश किया गया। बिल पास होने के बाद असम, उत्तराखंड और गुजरात के बाद UCC लागू करने वाला तीसरा राज्य बन जाएगा। इसमें शादी, तलाक और उत्तराधिकार जैसे मामलों में सभी समुदायों के लिए समान कानून लागू करने का प्रावधान है।

    मध्य प्रदेश के चंदेरी में विलुप्तप्राय इजिप्शियन वल्चर यानी सफेद गिद्ध देखा गया है। वन विभाग के विशेष अभियान में कुल 45 गिद्धों के साथ यह दुर्लभ प्रजाति भी मिली। IUCN ने इसे विलुप्तप्राय श्रेणी में रखा है।

    इसके अलावा नई दिल्ली में QUAD देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित होगी। भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री इसमें शामिल होंगे। वहीं जापान में आयोजित 24H एशिया एंड ओशिनिया रनिंग चैंपियनशिप में भारत ने गोल्ड समेत 4 मेडल जीते।

    Voice chat ended

     

    Tags :
    Share :

    Top Stories