संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त भू-विज्ञानी परीक्षा 2025 के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए व्यक्तित्व परीक्षण (पर्सनैलिटी टेस्ट) 23 सितंबर से आयोजित होंगे। उम्मीदवारों के ई-कॉल लेटर जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर उपलब्ध होंगे।
दो सत्रों में होगा साक्षात्कार
आयोग ने स्पष्ट किया है कि इंटरव्यू की तारीख और समय में किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। शेड्यूल में अभ्यर्थियों का रोल नंबर, इंटरव्यू की तारीख, दिन और सत्र का विवरण दिया गया है। साक्षात्कार प्रतिदिन दो सत्रों में होंगे- सुबह 9 बजे से पूर्वाह्न सत्र और दोपहर 1 बजे से अपराह्न सत्र।
- यूपीएससी इंटरव्यू 23 सितंबर से शुरू होंगे
- ई-कॉल लेटर जल्द ही वेबसाइट पर जारी होंगे।
- इंटरव्यू सुबह 9 बजे और दोपहर 1 बजे दो सत्रों में होंगे।
- यात्रा भत्ता सिर्फ सेकंड/स्लीपर क्लास ट्रेन किराये पर मिलेगा।
- 296 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित।
अभ्यर्थियों को मिलेगा यात्रा भत्ता
बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को यात्रा भत्ता देने का भी प्रावधान किया गया है। हालांकि, आयोग ने साफ कर दिया है कि यात्राभत्ता सिर्फ निर्धारित शर्तों के आधार पर ही दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सेकंड क्लास या स्लीपर क्लास ट्रेन (मेल/एक्सप्रेस) का किराया प्रतिपूर्ति स्वरूप मिलेगा।
इसके लिए उम्मीदवारों को टिकट की हार्ड कॉपी या प्रिंटआउट और टीए क्लेम फॉर्म (दो प्रतियों में भरा हुआ) जमा करना अनिवार्य होगा। नियमों का पालन न करने पर दावा अस्वीकार कर दिया जाएगा।
296 उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए चयनित हुए थे
गौरतलब है कि आयोग ने जुलाई में मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया था, जिसमें कुल 296 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया। इनमें 64 भूविज्ञानी, 135 हाइड्रोजियोलॉजी, 69 भूभौतिकी और 28 रसायन/रासायनिक विषय के अभ्यर्थी शामिल हैं।
You May Also Like
सहायक खनि अभियंता पदों का संशोधित वर्गवार वर्गीकरण जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा भूवैज्ञानिक एवं सहायक खनि अभियन्ता भर्ती -2024 के अंतर्गत सहायक खनि...
READ MORE
सहायक आचार्य: गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट- आयोग ने जारी की साक्षात्कार के लिए सफल अभ्...
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य - गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट विषय की पर...
READ MORETop Stories
-
स्टार्स से सजी ‘चांद मेरा दिल’ की स्क्रीनिंग, करण जौहर समेत कई हस्तियां शामिल
- Author
- May 22, 2026
-
पति पत्नी और वो दो से लेकर करुप्पु तक, दृश्यम 3 के आगे फीकी पड़ीं फिल्में
- Author
- May 22, 2026
-
जेल से फरार होकर फिल्मों में पहुंचा आरोपी, बड़े सितारों संग काम के बाद गिरफ्तार
- Author
- May 22, 2026
-
धूप में ज्यादा रहना पड़ सकता है भारी, सनबर्न से स्किन को ऐसे बचाएं
- Author
- May 22, 2026
-
दिल चाहता है मना करना, फिर भी निकलता है हां,समझें इसका कारण
- Author
- May 22, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
