• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    February 01, 2026

    युवाओं को शिक्षा-रोजगार में नए अवसर, बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में बजट 2026 पेश किया। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह दूसरा पूर्ण बजट है, वहीं वित्त मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण का यह नौवां बजट रहा। इस बजट में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों को समाज के तीन प्रमुख स्तंभ बताते हुए उनके विकास और सशक्तिकरण पर खास जोर दिया गया है।

    सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कई अहम एलान किए हैं, ताकि इन वर्गों को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाया जा सके।

    महिलाओं के लिए बड़े एलान

    बजट 2026 में महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है। महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से ‘सी-मार्ट (C-Mart)’ स्थापित करने का ऐलान किया गया है। यह प्लेटफॉर्म महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने और नए बाजारों तक पहुंच दिलाने में मदद करेगा।
    स्टार्टअप और एमएसएमई सेक्टर में काम करने वाली महिलाओं के लिए लोन प्रक्रिया को और आसान बनाया जाएगा, जिसका सबसे ज्यादा लाभ स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं को मिलेगा।

    कामकाजी महिलाओं के लिए शहरों में वर्किंग वुमन हॉस्टल और क्रेच सुविधाओं के विस्तार का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोलने का एलान किया गया है, जिससे छात्राओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

    ग्रामीण महिलाओं के लिए ‘लखपति दीदी’ योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा। मैन्युफैक्चरिंग, टेक्सटाइल और केयर सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष स्किल प्रोग्राम शुरू होंगे। साथ ही, डिजिटल इंडिया के तहत महिलाओं को डिजिटल साक्षरता और बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया है।

    युवाओं के लिए क्या खास?

    वित्त मंत्री ने बजट 2026 को ‘युवा शक्ति से प्रेरित बजट’ बताया। सरकार का फोकस रोजगार सृजन और युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर है।
    बजट में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को भविष्य की जरूरत बताते हुए इससे जुड़े कौशल विकास पर जोर दिया गया है।

    शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में युवाओं के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। देश में तीन नए फार्मास्युटिकल शिक्षा संस्थान और तीन नए आयुर्वेद कॉलेज खोले जाएंगे। औद्योगिक और लॉजिस्टिक गलियारों के पास पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाई जाएंगी।
    पर्यटन क्षेत्र में करियर के अवसर बढ़ाने के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी की स्थापना होगी और 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 10 हजार गाइड्स के कौशल विकास की योजना शुरू की जाएगी।

    कुल मिलाकर, बजट 2026 का उद्देश्य महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों को सशक्त बनाकर देश के समग्र विकास को गति देना है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories