प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इज़राइल की राजधानी यरुशलम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी ने दो टूक कहा, "भारत किसी भी रूप में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा।"
क्या हुआ था हमला?
यह आतंकी हमला यरुशलम के यहूदी बस्तियों की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ, जहां दो हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटनास्थल की तस्वीरों में सड़क पर खून से लथपथ लोग और टूटी हुई कारें नजर आईं। इज़राइल की नेशनल इमरजेंसी मेडिकल सर्विस ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर कई लोग बेहोश हालत में मिले। एक रेस्क्यू वर्कर ने कहा, "जब हम पहुंचे, तो सड़क पर लोग गिरे हुए थे, चारों ओर कांच और मलबा बिखरा था। हमने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया।"
गाज़ा में जवाबी हमले तेज़, 32 फिलिस्तीनियों की मौत
दूसरी ओर, गाज़ा पट्टी में इज़राइल की ओर से चलाए जा रहे जवाबी सैन्य अभियानों में अब तक 32 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। इनमें से 19 की जान गाज़ा सिटी में गई। इज़राइली सेना ने गाज़ा में एक और ऊंची इमारत को निशाना बनाया, जिससे इस अभियान में ढहाई गई इमारतों की संख्या 50 से अधिक हो गई है।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
