• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 29, 2025

    वायनाड में प्रियंका गांधी का ऐलान: केरल में एसआईआर लागू नहीं देंगे

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को साफ किया कि पार्टी केरल में मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया का कड़ा विरोध करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में इस प्रक्रिया के नाम पर धांधली हुई और अब यही तरीका दूसरे राज्यों में दोहराने की कोशिश हो रही है।

    प्रियंका गांधी ने कहा, “हमने बिहार में देखा कि किस तरह मतदाता सूची में हेराफेरी की गई। अब वही खेल केरल और अन्य राज्यों में खेला जा रहा है। कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।”

    उन्होंने चुनाव आयोग के कदम पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह प्रक्रिया लोकतंत्र और लोगों के वोटिंग अधिकारों पर सीधा हमला है। प्रियंका ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा जारी रहा, तो यह “चुनावी जालसाजी और लोकतंत्र की हत्या” के समान होगा।

    वायनाड की सांसद प्रियंका इन दिनों दो दिवसीय दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने मलप्पुरम जिले के एरनाड में राजीव गांधी मेमोरियल गवर्नमेंट आयुर्वेद डिस्पेंसरी की नई इमारत का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा और स्थानीय जनता से संवाद भी किया।

    इस बीच, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने प्रियंका के रुख का समर्थन करते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया का उद्देश्य लोगों के मतदान अधिकारों को सीमित करना है। उन्होंने कहा कि 2 नवंबर को होने वाली ऑल पार्टी मीटिंग लोकतंत्र की रक्षा के लिए बुलाई गई है।
    स्टालिन ने कहा, “वोट देना लोकतंत्र की बुनियाद है, और हम इसे किसी भी कीमत पर बलिदान नहीं होने देंगे।”

    Tags :
    Share :

    Top Stories