• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 27, 2025

    विवादित पोस्ट मामले में प्रोफेसर महमूदाबाद ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, कार्रवाई पर मांगी राहत

    अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सोशल मीडिया पोस्ट के बाद दर्ज हुए विवादित मामले में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। प्रोफेसर ने अपनी जमानत की शर्त के तहत जमा किया गया पासपोर्ट वापस लेने की अनुमति मांगी है, ताकि वे विदेश यात्रा कर सकें।

    सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस सूर्यकांत और जॉयमल्या बागची की बेंच ने महमूदाबाद की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि पासपोर्ट वापसी की मांग पर 18 नवंबर को विचार किया जाएगा। अदालत ने कहा कि फिलहाल प्रोफेसर की कोई तत्काल विदेश यात्रा योजना नहीं है, इसलिए अगली सुनवाई में इस पर निर्णय लिया जाएगा।

    सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस. वी. राजू ने कहा कि यदि प्रोफेसर विदेश जाना चाहते हैं, तो उन्हें अपनी यात्रा की पूरी जानकारी प्रस्तुत करनी होगी। वहीं, महमूदाबाद के वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी कि जब राज्य को कोई आपत्ति नहीं है, तो पासपोर्ट रोके रखने का कोई औचित्य नहीं बनता।

    गौरतलब है कि हरियाणा पुलिस ने 18 मई को प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई थीं— एक हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया की शिकायत पर और दूसरी सोनीपत जिले के राय थाना क्षेत्र में एक ग्राम प्रधान की ओर से। सुप्रीम कोर्ट ने 21 मई को उन्हें अंतरिम जमानत दी थी, जिसके तहत उन्हें पासपोर्ट सोनीपत की सीजेएम अदालत में जमा कराने का निर्देश दिया गया था।

    Tags :
    Share :

    Top Stories