• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 26, 2025

    विदेश मंत्रालय ने NATO बयान पर किया सफाई, सभी अंतरराष्ट्रीय सवालों का किया स्पष्ट जवाब

    विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर स्पष्ट रुख दिखाया। भारत ने नाटो महासचिव मार्क रुटे के उस दावे को पूरी तरह गलत बताया जिसमें कहा गया कि भारत ने रूस से युद्ध रणनीति साझा करने को कहा। मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच ऐसी कोई बातचीत हुई ही नहीं।

    मंत्रालय ने यूरोपीय संघ की ऊर्जा आयात अपील पर सवाल उठाए और कहा कि भारत की ऊर्जा खरीद राष्ट्रीय हित के आधार पर होती है। H-1B वीजा शुल्क बढ़ोतरी और नए नियमों पर भी चिंता जताई गई। क्वाड को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और विकास के लिए अहम मंच बताया गया।

    साथ ही, मंत्रालय ने चेतावनी दी कि वर्तमान में 27 भारतीय नागरिक रूसी सेना में हैं और उन्होंने कहा कि ऐसे प्रस्ताव जानलेवा हो सकते हैं।

    Tags :
    Share :

    Top Stories