• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 20, 2025

    वोट चोरी के आरोपों पर बवाल: अंबादास दानवे ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, बोले,राहुल ने सच उजागर किया

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर लगाए गए वोट चोरी के आरोपों से सियासत गरमा गई है। शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि उनके आरोप ठोस सबूतों पर आधारित हैं। दानवे ने चुनाव आयोग पर राजनीतिक भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा।

    दानवे ने कहा, “राहुल गांधी ने आरोप नहीं, बल्कि सच सामने रखा है। आयोग को सफाई देनी चाहिए।”

    इससे पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी चुनाव आयोग से तीखे सवाल किए थे। उन्होंने पूछा कि आयोग कर्नाटक सीआईडी को अकलकोट में कथित वोट चोरी मामले से जुड़ी जानकारी क्यों नहीं दे रहा है।

    राहुल गांधी ने 18 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लोकतंत्र की रक्षा न करने का आरोप लगाया था। उनका दावा था कि कर्नाटक की अलंद सीट पर 6,000 से अधिक वोट सुनियोजित तरीके से हटाए गए।

    हालांकि, चुनाव आयोग ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कोई भी आम व्यक्ति ऑनलाइन वोट नहीं हटा सकता। नाम हटाने से पहले नोटिस और सुनवाई की प्रक्रिया होती है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories