तेलंगाना के सबसे युवा मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी (55) राज्य सचिवालय की नई बिल्डिंग में नहीं बैठ रहे हैं। उन्होंने अपने सभी प्रशासनिक काम बंजारा हिल्स स्थित हाई सिक्योरिटी पुलिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से संभालना शुरू किया है।
इसका कारण सचिवालय की नई 7 मंजिला बिल्डिंग में पाए गए वास्तु दोष बताए जा रहे हैं। 650 करोड़ रुपए में बनी इस इमारत में सीएम का भव्य दफ्तर, मंत्रियों और शीर्ष नौकरशाहों के ऑफिस हैं।
नई बिल्डिंग का निर्माण तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और BRS प्रमुख के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के कार्यकाल में हुआ था। उन्होंने इसे 30 अप्रैल 2023 को उद्घाटित किया था। लेकिन दिसंबर में विधानसभा चुनाव हारने के बाद रेवंत सीएम बने।
रेवंत के करीबी सूत्रों के अनुसार, सीएम को नई इमारत में अशांति महसूस हुई और जांच में वास्तु दोष सामने आए। हालांकि, उन्होंने इसे सुधारने के बजाय अपने कार्यों के लिए पुलिस कमांड सेंटर का उपयोग करना ठीक समझा। किसी विशेष प्रतिनिधि या मेहमान से मिलने पर ही वे सचिवालय आते हैं।
साथ ही, सचिवालय में केसीआर के कई पुराने वफादार कर्मचारी अभी भी कार्यरत हैं। शुरुआती दौर में रेवंत के कई मीटिंग्स की जानकारी लीक होने की घटनाएं सामने आईं, जिससे उनकी सुरक्षा चिंताएं बढ़ीं। फोन टैपिंग प्रकरण के बाद रेवंत ने धीरे-धीरे नई इमारत से पुलिस कंट्रोल सेंटर में शिफ्ट होना शुरू किया।
सूत्रों के अनुसार, केसीआर नई बिल्डिंग में अपने बेटे के.टी. रामाराव को राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में स्थापित करना चाहते थे। पुराने सचिवालय को गिराने और नई इमारत बनाने में 70 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
