अमृतसर की दो नन्हीं बच्चियों ने मानवता की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने पूरे प्रदेश का दिल जीत लिया। जिस उम्र में बच्चे खिलौनों और मिठाइयों के सपने देखते हैं, उसी उम्र में 7 वर्षीय मोक्ष सोई और 6 वर्षीय श्रीनिका शर्मा ने कुछ अलग करने का फैसला किया।
दोनों बच्चियों ने क्रोशिया से बनी अपनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी “Crochet of Kindness” (दयालुता की बुनाई) लगाई। यह सिर्फ कला प्रदर्शित करने का मंच नहीं था, बल्कि इंसानियत का संदेश देने का माध्यम था। उनके हर क्रोशिया आइटम में उनकी मासूम मेहनत और संवेदना झलक रही थी।
प्रदर्शनी समाप्त होने पर दोनों बच्चियों ने अपनी पूरी कमाई पंजाब की बाढ़ पीड़ितों को दान कर दी। उनका यह कदम बड़े-बड़ों को भी यह एहसास दिला गया कि समाज में ऐसी संवेदनशीलता कितनी आवश्यक है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोक्ष और श्रीनिका से मुलाकात कर उनके इस निस्वार्थ कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा—
“जब इतने छोटे बच्चे दूसरों का दर्द समझते हैं और आगे बढ़कर मदद करते हैं, तो वे हमें सिखाते हैं कि इंसान होने का असली अर्थ क्या है।”
मुख्यमंत्री ने दोनों बच्चियों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें पंजाब की असल भावना— चढ़दीकला —की सच्ची प्रतीक बताया।
यह प्रेरक पहल “मिशन चढ़दीकला” का हिस्सा है, जो हाल ही में आई भयंकर बाढ़ के बाद पंजाब को दोबारा संवारने का प्रयास है। जब बड़ी उम्र के लोग चर्चा और देरी में उलझे रहे, तब इन बच्चियों ने बिना किसी अपेक्षा के कदम उठाया। जिस उम्र में बच्चे नुकसान को समझ भी नहीं पाते, उस उम्र में मोक्ष और श्रीनिका ने मानवता की असली सीख दे दी।
You May Also Like
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी,कई मौत
झारखंड के चक्रधरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. 12810 हावड़ा- CSMT ट्रेन पटरी से उतर गई है.
... READ MORE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना
बॉम्बे हाईकोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
